लोकसभा चुनाव के लिए BSP ने जारी की नई लिस्ट, वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ बदला प्रत्याशी…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल:-लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने छठी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी की ओर से 11 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया गया है, बता दें कि बसपा ने वाराणासी से पीएम मोदी के खिलाफ प्रत्याशी बदल दिया है. वाराणसी से बसपा ने अतहर जमाल लारी की जगह सैयद नियाज अली को टिकट दिया है.
लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने छठी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी की ओर से 11 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया गया है, बता दें कि बसपा ने वाराणासी से पीएम मोदी के खिलाफ प्रत्याशी बदल दिया है. वाराणसी से बसपा ने अतहर जमाल लारी की जगह सैयद नियाज अली को टिकट दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बसपा ने हरदोई सुरक्षित सीट से भीमराव अंबेडकर को मैदान में उतारा है. जबकि संतकबीरनगर से मोहम्मद आलम, फतेहपुर से डॉ. मनीष सिंह सचान, फिरोजाबाद से भी बसपा ने प्रत्याशी बदल दिया है. यहां से अब चौधरी बशीर को पार्टी ने मैदान में उतारा है. उधर, सीतापुर से महेंद्र सिंह यादव, महाराजगंज से मोहम्मद मौसमे आलम, मिश्रिख से बीआर अहिरवार, मछली शहर सुरक्षित सीट से कृपाशंकर सरोज, भदोही से अतहर अंसारी और फूलपुर से जगन्नाथ पाल पर पार्टी ने दांव लगाया है.

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले बसपा प्रमुख मायावती ने वोटर्स से अपील करते हुए कहा था कि आपसे पुरजोर अपील है कि अपने बहुमूल्य संवैधानिक अधिकार मतदान का निडर होकर उपयोग करके गरीबों, मजदूर वर्ग और वंचितों के लिए एक बहुजन समर्थक सरकार चुनें. उन्होंने मतदाताओं से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि उनके वोटों का मंदिर-मस्जिद के नाम पर “दुरुपयोग” न किया जाए या धनबल का उपयोग करके खरीदा न जाए. उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को रोकना जरूरी है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed