बिष्टुपुर में बीएसएनएल के नए टेलीफोन एक्सचेंज का शुभारंभ, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा जमशेदपुर शहर में दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करेगा


Saraikela:- जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कमानी सेंटर में बीएसएनएल के नए टेलीफोन एक्सचेंज का शुभारंभ विपुल अग्रवाल, मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार (सीजीएमटी), झारखंड दूरसंचार परिमंडल के द्वारा किया गया. इस अवसर पर विजय कुमार, प्रधान महाप्रबंधक (पीजीएम), बीएसएनएल, जमशेदपुर, एस.के. सिंह, उप महाप्रबंधक (ऑपरेशन), विनोद कुमार, सहायक महाप्रबंधक (ट्रांसमिशन), अभय कुमार, एसडीई (सिविल), के.के. महतो, जे.टी.ओ. (बिस्टुपुर) तथा बीएसएनएल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुई. मौके पर मुख्य अतिथि विपुल अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि नया टेलीफोन एक्सचेंज जमशेदपुर शहर में दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा उपभोक्ताओं को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. उन्होंने बीएसएनएल कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी के विकास में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण है. पीजीएम विजय कुमार ने इस अवसर पर कहा कि यह नया एक्सचेंज आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है जो भविष्य की संचार आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होगा. उन्होंने टीम को बधाई देते हुए सेवा गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का आह्वान किया.




