जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से कुल 3.80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है।
Advertisements

Advertisements

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंकोसाई रोड नंबर-1 निवासी मनीष यादव (26 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 26 पुड़िया में पैक ब्राउन शुगर जब्त की है।
यह कार्रवाई पटमदा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में गठित छापामारी दल द्वारा की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि उलीडीह क्षेत्र में ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री हो रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उलीडीह अंतर्गत श्यामनगर नदी किनारे छापेमारी की, जहां आरोपी को ब्राउन शुगर बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पटमदा डीएसपी ने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी और नशे के कारोबार से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।