बारीडीह बस्ती बजरंग चौक पर ब्रह्मर्षि युवा मंच की छठ सेवा तैयारियाँ पूरी
व्रतियों के लिए फलों का सूप, दूध और चाय–बिस्कुट निःशुल्क उपलब्ध

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: रविवार की सुबह बारीडीह बस्ती के बजरंग चौक पर ब्रह्मर्षि युवा मंच की ओर से छठ व्रतियों के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान व्रतियों के बीच फलों से भरा सूप वितरण किया जाएगा। मंच के सदस्य राजेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से की जाएगी। छठ पर्व पर व्रतियों की सेवा हेतु यह कार्य पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है। रविवार को पूजन सामग्री वितरण के दौरान समाज हित में कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। कमेटी के सदस्य साकेत कुमार ने कहा कि मंगलवार को सुबह वाले अर्घ के दिन व्रतियों के बीच कच्चा दूध, धूप, अगरबत्ती के साथ ही घाट से लौटने पर टाटा ग्लूकोज, चाय, बिस्कुट और अन्य खाद्य सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। साफ-सफाई के लिए खास तौर पर मजदूरों को लगाया गया है। मंच के सदस्य पिंटू सिंह ने बताया कि क्षेत्र के स्थानीय लोग भी अपने-अपने स्तर से साफ-सफाई को अंतिम रूप दे रहे हैं। बारीडीह बस्ती बजरंग चौक पर सुबह वाले अर्घ के दिन करीब एक दर्जन सेवा शिविर स्थापित किए जाएंगे, जिसमें व्रतियों और त्योहार में शामिल अन्य लोगों की सेवा की जाएगी। शाम के समय और सुबह वाले अर्घ के दिन सड़कों की भी सफाई की जाएगी, ताकि व्रतियों को खाली पैर चलने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। यह संपूर्ण कार्यक्रम आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयास से संपन्न कराया जा रहा है। ब्राह्मर्षि युवा मंच की यह पहल स्थानीय लोगों में उत्साह और श्रद्धा का संचार कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed