ब्रह्मर्षि विकास मंच की जेम्को क्षेत्रीय इकाई गठित, मनोज सिंह अध्यक्ष निर्वाचित


जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी की ओर से रविवार को संगठन की जेम्को क्षेत्रीय इकाई का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से मनोज सिंह को अध्यक्ष, राकेश चौधरी को महासचिव और विपुल मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

ब्रह्मर्षि विकास मंच द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 19 क्षेत्रीय इकाइयों के गठन की योजना के तहत यह पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाले ब्रह्मर्षि समाज के लोगों में संगठन के प्रति जुड़ाव और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
इसी क्रम में रविवार को जेम्को क्षेत्रीय इकाई का गठन किया गया। लक्ष्मीनगर, प्रेमनगर, बजरंगी बगान, झगरू बगान, आजाद बस्ती, मिश्र बगान मनीफिट, मंडल बस्ती, रामाधीन बगान, ग्वाला बस्ती और जेम्को क्षेत्र की बस्तियों को मिलाकर यह इकाई बनाई गई। स्थानीय निवासियों से विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया।
इस अवसर पर चुनाव संचालन समिति की ओर से राज किशोर सिंह, अनिल ठाकुर, राम उदय सिंह, सत्येंद्र जी, मनोज कुमार गुणी और भास्कर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इसके साथ ही स्थानीय इकाई के संरक्षकों का भी चयन किया गया। सर्वसम्मति से राकेश सिंह, जगत नारायण कुमार, महेश मिश्रा, रामकांत मिश्रा, विजय शंकर पांडे, प्रमोद मिश्रा, आर.के. सिंह, सतीश ठाकुर, विपिन सिंह और शिलानाथ पांडे को संरक्षक के रूप में शामिल किया गया।
संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि शेष क्षेत्रीय इकाइयों का गठन भी शीघ्र पूरा किया जाएगा, जिसके बाद जिले की केंद्रीय कमेटी के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।



