दीवार ढहने से बोरवेल मजदूर की दर्दनाक मौत, काम के दौरान हुआ हादसा

0
Advertisements

धनबाद : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में न्यू विहार कॉलोनी के पास बोरवेल कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें मजदूर लक्ष्मण हांसदा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह काम के दौरान पास में शौच के लिए गया था, तभी करीब 30 फीट ऊंची जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद आसपास मौजूद लोग और अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक की पहचान 38 वर्षीय लक्ष्मण हांसदा के रूप में हुई है, जो पूर्वी सिंहभूम जिले के जोबा गांव का रहने वाला था। घटना के बाद इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

About The Author

See also  दुर्गा पूजा से पहले बकाया वेतन नहीं मिला तो जन आंदोलन की चेतावनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed