अंतिम क्षण में टला बॉबी सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, अंग वस्त्रम पहनाकर किया विदा

0
Advertisements

Saraikela : अंतिम क्षण में वार्ड 17 के प्रत्याशी और डिप्टी मेयर के दावेदार बॉबी सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन टल गया. इस मौके पर गणमान्यों की भारी भीड़ जुटी थी जिन्हें अंग वस्त्रम पहनाकर स्वागत कर विदा किया गया. उन्होंने कहा कि वे पैराशूट प्रत्याशी नहीं हैं, उनके लिए सभी 35 वार्ड मुख्य हैं चूंकि वे डिप्टी मेयर रहे हैं और जीतकर आगे भी रहेंगे. इस मौके पर वार्ड के लोगों के साथ आदित्यपुर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ जमशेदपुर के गणमान्य भी उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे थे. इस मौके पर जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे भी लगे. इधर शेरे पंजाब चौक स्थित बोधि कॉम्प्लेक्स में भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार के कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया. इस मौके पर निकाय चुनाव प्रभारी शैलेंद्र सिंह, प्रत्याशी संजय सरदार, रीतिका मुखी, सुनील श्रीवास्तव, राकेश सिंह, छबि महतो आदि मौजूद रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  टाटा स्टील ने प्लेट मिल प्रोजेक्ट के लिए बनाई नई टीम, प्रिया रंजन पांडेय बनीं प्रोजेक्ट लीड

Thanks for your Feedback!

You may have missed