बॉबी सिंह का दावा वार्ड 17 की जनता मेरे पक्ष में, जीतते ही पहला काम जलसंकट दूर करने का करूंगा, आज कयामत की रात कल वोटिंग


Saraikeka: आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह ने दावा किया है कि वार्ड 17 की जनता मेरे पक्ष में आ चुकी है. मैंने उनसे वादा किया है कि चुनाव जीतते ही पहला काम जलसंकट दूर करने का करूंगा. बता दें कि आज सभी प्रत्याशियों के लिए कयामत की रात है और कल सुबह 7 बजे से ही वोटिंग है. इधर बॉबी सिंह के पक्ष में उनकी पत्नी सोनिया सिंह ने भी तूफानी चुनाव प्रचार किया है जिससे महिलाओं पर उनके पक्ष में प्रभाव देखा जा रहा है. बता दें कि बॉबी सिंह को दोबारा डिप्टी मेयर बनाने के लिए वार्ड की जनतासे वोट मांगी जा रही है और क्रमांक संख्या 2 के बेबी वाकर छाप पर वोट करने की अपील की जा रही है. बता दें कि वार्ड 17 में 3-3 डिप्टी मेयर दावेदारों के बीच जंग चल रही है. बता दें कि नगर निगम के एकमात्र वार्ड 17 में पानी की पाइप लाइन नहीं है जिसके वजह से पिछले 10 वर्षों से यहां की जनता साल के छह महीने खासकर गर्मी के दिनों में खरीदकर पानी पीने को मजबूर होते हैं या अन्यत्र रहने चले जाते हैं. बॉबी सिंह ने वार्डवासियों से कहा है कि वे उन्हें पार्षद बनाएं और उनकी सारी समस्याओं को वे अपना समझकर उसका हल करेंगे.




