BNP की बड़ी जीत, तीन हिंदू उम्मीदवार भी जीतकर बने सांसद,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बांग्लादेश: बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) ने बड़ी जीत हासिल की है। 13वें संसदीय चुनाव में  299 सीटों पर चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) को 211 सीटों पर जीत मिली है, तो वहीं प्रमुख प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। जिस बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है, इस बार के चुनाव में तीन हिंदू उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये तीनों बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार थे और उसी पार्टी के टिकट पर जीते हैं।बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी के टिकट से जीत हासिल करने वाले हिंदू उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम वरिष्ठ नेता गायेश्वर चंद्र रॉय का है, जिन्होंने ढाका-3 निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। बता दें कि गायेश्वर चंद्र रॉय बीएनपी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हैं और पहले भी वे राज्य मंत्री रहे हैं। दूसरे हिंदू सांसद बने निताई रॉय चौधरी ने बीएनपी के टिकट से मगुरा-2 संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की है। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी पार्टी के मुस्तर्शीद बिल्लाह को 30000 से ज्यादा वोटों से हराकर जीत दर्ज की है।बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) के टिकट से जीतने वाले तीसरे हिंदू उम्मीदवार हैं एडवोकेट दीपेन दीवान, जिन्होंने रंगमती संसदीय सीट से जीत हासिल की है। दीपेन दीवान का मुकाबला इंडिपेंडेंट उम्मीदवार पहल चकमा से था, जिन्हें 21,544 वोट मिले और जीतने वाले दीपेन को 31222 वोट मिले हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!