दिव्यांगो के मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए बीएमडब्ल्यू ने प्रदान किया व्हीलचेयर

0
Advertisements
Advertisements

गम्हरिया।दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से औद्योगिक क्षेत्र के कंपनियों से मदद ली जा रही है। लार्ज सेक्टर की बीएमडब्ल्यू कंपनी ने जिला प्रशासन को 20 व्हील चेयर प्रदान किया है। शुक्रवार को कंपनी के वरीय प्रबंधक प्रह्लाद चौधरी एवं एचआर प्रबंधक भुवनेश पारीक ने सीडीपीओ साधना चौधरी को व्हील चेयर प्रदान किया। चौधरी ने बताया कि करीब दो लाख की लागत से क्रय कर व्हील चेयर जिला प्रशासन को प्रदान किया गया है। इससे दिव्यांग मतदाताओं को अब मतदान केंद्रों तक आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि उनकी ग्रुप ऑफ कंपनीज में कार्यरत सैकड़ों कामगारों के बीच सोमवार से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके तहत सभी विभागों में पर्यवेक्षक नियुक्त कर कर्मचारियों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मौके पर सीडीपीओ साधना चौधरी ने कंपनी की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने वाले कंपनी प्रबंधन के प्रयासों के प्रति आभार जताया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  लापता युवक का वीडियो वायरल: प्रेमिका संग शादी का दावा, परिवार से आजाद छोड़ने की अपील

Thanks for your Feedback!

You may have missed