ओडिशा के ढेंकनाल में पत्थर खदान में धमाका,

0
Advertisements
Advertisements

ओडिशा: ओडिशा के ढेंकनाल में एक पत्थर खदान में धमाका हुआ है, जिसके चलते खदान में कई मजदूर फंस गए हैं। हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका है। मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ढेंकनाल के गोपालपुर में अवैध पत्थर खदान में यह धमाका हुआ। हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अभी तक सरकारी अधिकारियों की तरफ से इसे लेकर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची व इलाके को सुरक्षित कर लिया। वहीं सूचना मिलने पर ओडापाड़ा तहसीलदार और मोटांगा पुलिस स्टेशन के कर्मी खदान पर पहुंचे और शुरुआती जांच शुरू की। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया, ताकि आम लोगों के प्रवेश को रोका जा सके। साथ ही प्रभावित क्षेत्र के पास आवाजाही को भी रोक दिया गया है।तहसीलदार और मोटांगा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए पूरी रात मौके पर मौजूद रहे। दावा किया गया है कि धमाके के बाद खदान के अंदर मिट्टी का एक हिस्सा ढह गया था। ढेंकनाल जिला खनन कार्यालय ने पहले 8 सितंबर, 2025 को ब्लास्टिंग की अनुमति न होने का हवाला देते हुए पट्टेदार को बंद करने का निर्देश जारी किया था। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करते हुए साइट पर ब्लास्टिंग जारी रही।अधिकारियों ने बताया कि मजदूरों का पता लगाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि यह घटना देर रात हुई थी। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। वहीं स्थानीय लोग भी पट्टा खत्म होने के बाद खनन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि खदान का पट्टा खत्म होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फायर आफिसर ने बताया कि हमें कल रात घटना के बारे में जानकारी मिली। आदेश मिलने के बाद रेस्क्यू आॅपरेशन के लिए मौके पर सात टीमें भेजी गईं। हमें गड्ढे में एक शरीर का हिस्सा मिला है। इतने बड़े पत्थरों को हाथ से हटाना मुश्किल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed