10 जून को भाजयुमो आयोजित करेगा विकास तीर्थ बाइक रैली, शामिल होंगे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर(संवाददाता ):- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति / जनजाति तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के प्रति सदैव समर्पित हैं। माननीय मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 8 वर्ष 30 मई, 2022 को पूरे हो गए हैं। इन वर्षों में जहां एक और कई ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिये गये हैं, वहीं अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को छूते हुए निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशानिर्देशानुसार भाजयुमो आगामी 30 मई से 15 जून, 2022 तक देश भर में “8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया की शुक्रवार 10 जून 2022 को संध्या 04:00 बजे कदमा गणेश पूजा मैदान से विकास तीर्थ बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। विकास तीर्थ बाइक रैली विभिन्न छेत्रो का भ्रमण करते हुए एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान पर समाप्त होगी।

उन्होंने बताया की विकास तीर्थ बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य सरकार के “8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” को जन जन तक पहुँचना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। उनके प्रधानमंत्री के रूप में आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने सुशासन और पारदर्शिता के नए मापदंड स्थापित किए। प्रधानमंत्री के यह आठ साल गरीबों का जीवन बदलने वाले रहे हैं। गरीब को सरकारी योजना का पूरा लाभ मिले इसके लिए जनधन योजना के तहत खाते खुलवाए गए जो पारदर्शिता और सुशासन का आधार बन गए हैं। प्रधानमंत्री के यह आठ साल गरीबों का जीवन बदलने वाले रहे हैं। कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सेवा ही संगठन का नारा दिया। पीएम ने कहा कि गरीब भूखा नहीं सोएगा। उनके आव्हान पर देश में हजारों कार्यकर्ता आगे आए और सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर सेवाकार्य में जुट गए। देश में आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई है। जिससे उन्हें पांच लाख रुपये तक मुफ्त में इलाज मिलने लगा है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed