BJP ही यूपी में फिर जीतेगी 2027 का चुनाव”- अपर्णा यादव


उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा दावा किया है। अपर्णा यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में यूपी में में एक बार फिर ‘‘कमल खिलेगा’’ और BJP की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। बता दें कि अपर्णा यादव, अमेठी में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल एकता यात्रा में शामिल होने पहुंची थीं। मीडिया से बातचीत में अपर्णा यादव ने ये बड़ा बयान दिया।जब अपर्णा यादव से सपा मुखिया अखिलेश यादव के पीडीए यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक के गठबंधन के नारे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से कमल खिलेगा और बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।’’यादव ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश में जहां-जहां भी चुनाव होंगे वहां कमल खिलेगा। हमारे इरादे स्पष्ट हैं और भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता साल के 365 दिन जनता और देश के लिए काम करता है। हम अपने संकल्प को और मजबूत करेंगे।” बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘जनता विकास चाहती है और इसी कारण उसने विकास के लिए राजग को चुना है।




