शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर 25 को जेएनएसी का भाजपा करेगी महाघेराव, शामिल होंगे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

Advertisements
Advertisements

■ जुटेंगे ग्यारह मंडल के कार्यकर्ता, बैठक में बनी रणनीति।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता  ):- जमशेदपुर अक्षेस अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा आगामी सोमवार (25 अप्रैल) को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का घेराव करेगी। प्रदर्शन के सफलता के निमित्त भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने अक्षेस अंतर्गत पड़ने वाले मंडल और जिला पदाधिकारियों की बैठक में कई निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सोमवार को शहर में मूलभूत आवश्यकताओं को पूरी करने में असमर्थ दिख रही जेएनएसी का महाघेराव किया जाएगा। जिसमें झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश स्वयं उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र अंतर्गत बिस्टुपुर, कदमा, सोनारी, साकची पश्चिम, साकची पुर्वी, सीतारामडेरा, बारीडीह, बिरसानगर, टेल्को, बर्मामाइंस, टेल्को एवं गोलमुरी के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता अक्षेस के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि महाघेराव को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गयी है।

बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ समेत मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बजरंगी पांडेय, ध्रुव मिश्रा, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, बबलू गोप, दीपक झा, हेमंत सिंह, अजय सिंह उपस्थित थे।

Advertisements
See also  महिला दिवस पर बच्चियों और महिलाओं का सम्मान, समाजसेवी ने दिया सशक्तिकरण का संदेश

You may have missed