बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, ममता के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी को टिकट

0
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई वरिष्ठ नेताओं को टिकट दिया गया है और पार्टी ने प्रमुख सीटों पर कड़ी नजर बनाई है। खास बात यह है कि नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को भवानीपुर से टिकट मिला है, जहां वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। यह सीट राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सूची में दिलीप घोष को बोलपुर से मौका दिया गया है, जबकि अग्निमित्रा पॉल समेत कई अनुभवी और नए चेहरे भी मैदान में हैं। शुभेंदु अधिकारी को दो विधानसभा सीटों — भवानीपुर और नंदीग्राम — से उम्मीदवार बनाया गया है, जो भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य में यह कदम सियासी लड़ाई को और तेज करेगा।

See also  अपराजिता बिल को लेकर TMC की बड़ी मांग, पीएम मोदी से अपील करने की सलाह पर सियासी घमासान तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed