भाजपा ने दिव्यांग महिला को भेंट की अत्याधुनिक व्हीलचेयर, व्हीलचेयर मिलते ही दिखी खुशी


जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सेवा ही संगठन मुहिम के तहत घाघीडीह मंडल अंतर्गत निवास करने वाली दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर भेंटकर मानवता का संदेश दिया। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा के संग गोलपहाड़ी के गायत्रीनगर में नया बस्ती स्थित आवास पर जाकर जरूरतमंद महिला को व्हीलचेयर प्रदान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को कुछ दिन पूर्व जानकारी प्राप्त हुई कि दुर्घटना के कारण महिला की कमर टूट गयी है और चलने-फिरने में प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार होने के कारण महिला व्हील चेयर खरीदने में भी असमर्थ थी। उपरोक्त समस्या पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने संज्ञान लेते हुए दिव्यांग महिला को आधुनिक व्हीलचेयर प्रदान की। इस अवसर पर गूँजन यादव ने कहा कि भाजपा राजनीतिक कार्यों के साथ सामाजिक दायित्वों को पूर्ण करने की दिशा में भी हमेशा सजग रहती है। सेवा ही संगठन अभियान को ध्येय मानकर कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों तक पहुँच उनकी सेवा कर रहे हैं। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि व्हीलचेयर मिलने से उनके दैनिक जीवन की गतिविधियां आसान होंगी और वे भी अन्य लोगों की तरह प्रातःकाल व संध्याकाल अपने आस-पास भ्रमण कर सकेंगी। इस दौरान महिला व उनके परिवार के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ दिख रही थी। परिवारजनों ने भाजपा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि दुःख की घड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने परेशानी समझकर उनकी मदद की।


इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, मंडल महामंत्री सुशील सिंह, गौरी शंकर सिंह शेरा, अजय श्रीवास्तव, बिट्टू कुमार शाह, नवजोत सिंह, दिवाकर सिंह, संदीप रजक, कल्लू प्रसाद, आकाश सिंह, रेशम सिंह, मनीष दत्ता, अंकित केसरी, संतोष सोनी, अजय कुमार, आदर्श पाल, संतोष सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रकाश दुबे, सौरव कुमार व अन्य मौजूद थे।
