भाजपा सांसद प्रत्याशी विद्युत महतो ने साकची गुरुद्वारा में टेका माथा, सिखों से माँगा सहयोग…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद प्रत्याशी विद्युत वरण महतो रविवार की शाम साकची गुरुद्वारा पहुंचे। यहां चल रहे विशेष “सिरजनहारी” समागम में गुरु के उपदेश श्रवण भी किया। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहेब के संमुख माथा टेका और जीत का आशीर्वाद मांगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसके बाद गुरुद्वारा कमेटी के कार्यालय में उम्मीदवार महतो को प्रधान निशान सिंह ने शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। विद्युत बरन महतो ने भरोसा दिया कि जीत के आने के बाद वे पुनः भी पूर्व की तरह समाज के हर दुख सुख में खड़े रहेंगे। इस मौक़े पर प्रधान निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, सलाहकार गुरदीप सिंह पप्पू,बीजेपी सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, जसवंत सिंह भोमा, गोलमुरी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, सुरजीत सिंह छिते, बलजीत सिंह संसोआ (प्रवक्ता), त्रिलोचन सिंह तोची, अवतार सिंह, जसपाल सिंह जस्से, बलबीर सिंह, अजैब सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisements
See also  उलीडीह में शराब पार्टी बनी खूनखराबे की वजह: दोस्त पर चाकू चलाने वाला युवक गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed