किन्नर समाज के बीच भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने किया सूखा राशन का वितरण

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  वैश्विक महामारी कोरोना संकट में आर्थिक परेशानी से जूझ रहे शहर के किन्नरों के बीच भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने सूखा राशन का वितरण किया। रविवार को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने किन्नरों के घर जाकर उन्हें राशन सामग्री भेंट की। गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती स्थित एन अम्मा भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव विशेष रूप से शामिल हुए और करीब पचास किन्नरों को राशन सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने बताया कि कोरोना संकट काल में किन्नरों के पास कोई रोजगार नहीं होने के कारण उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसे देखते हुए भाजपा द्वारा ऐसे जरुरतमंद लोगों तक पहुंचकर उन्हें राहत प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी ने कहा कि किन्नर समुदाय जिनका जीविकोपार्जन का साधन शादी-ब्याह, जन्मदिवस पर बधाई स्वरूप नाच-गाना कर किया जाता है। वे सभी आयोजन लॉकडाउन की वजह से बंद है और उनके सामने बेरोजगारी भुखमरी की समस्या खड़ी हो गयी है। भाजपा ने राज्य सरकार से किन्नर समाज के सहयोग की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, कल्याणी शरण, पुष्पा तिर्की, गुरु रीना किन्नर, अर्पणा किन्नर, लक्ष्मी किन्नर व उनके सभी साथी समेत मोर्चा के जिला महामंत्री नीलू झा, रश्मि भारद्वाज, लक्ष्मी मिर्धा, सीमा जयसवाल, रानी ठाकुर, जया लक्ष्मी, भारती कुमारी, सुधा यादव, विमला साहू, हेमा साहू व अन्य उपस्थित थे

Advertisements

You may have missed