भाजपा नेता डी डी त्रिपाठी ने जमशेद जी नसरवान जी टाटा को उनके 182 जयंती समारोह के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन किया अर्पित

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- सवर्ण महासंघ फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सह भाजपा नेता डी डी त्रिपाठी ने आधुनिक भारत के निर्माता एवं टाटा स्टील कम्पनी के संस्थापक जमशेद जी नसरवान जी टाटा को उनके 182 जयंती समारोह के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।त्रिपाठी ने कहा कि विश्व मानस पटल पर भारतीय गौरव को विभिन्न विधाओं चाहे उद्योग हो ,संस्कृति हो ,खेल हो ,यांत्रिकी हो टाटा जी के अथक प्रयासों से आज भी पहचान मिल रही हैं।आज भी उनके शव्द “” सिर्फ लोहा उत्पादन नहीं अपितु सामाजिक सरोकार और दायित्वों का निर्वहण ” हो ये टाटा का मूल उद्देश्य हैं जो कानों में शहद घोलता हैं जिस पर टाटा समूह शत प्रतिशत खड़ा हैं।और साथ ही यह प्रेरणा हर व्यक्ति को उसके दायित्व बोध को जागता हैं।आज जमशेदपुर ही नहीं अपितु पूरा राष्ट्र उनका ऋणी हैं। और ये हमारा गर्व हैं कि हमे उनकी अनुभूतियों के साथ इस शहर में रहने और उनकी सोच को साकार करने की दिशा में योगदान का किंचित अवसर मिलता हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सड़क किनारे बाइक के नीचे दबा मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

You may have missed