गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बनाई रणनीति, हजारों की संख्या में जमशेदपुर के कार्यकर्ता करेंगे चाईबासा कूच

0
Advertisements
Advertisements

■ करनडीह प्रखंड कार्यालय के समीप जुटेंगे विभिन्न मंडलों के कार्यकर्तागण, सुबह 9 बजे करेंगे चाईबासा के लिए प्रस्थान।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को चाईबासा आ रहे हैं जहां वे टाटा कॉलेज मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है तो वहीं दूसरी ओर गृह मंत्री अमित शाह की सभा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर पार्टी पूरी तैयारी में जुट गई है। गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की सफलता के निमित्त भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुडुड विशेष रूप से शामिल हुए। प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं पूर्वी, पश्चिम एवं जुगसलाई विधानसभा के मंडल अध्यक्षगण की बैठक में चाईबासा के कार्यक्रम में जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझावों को अंकित कर कार्यक्रम के सफलता की रूपरेखा बनाई गई।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने कई जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि शनिवार को सुबह 10 बजे जमशेदपुर महानगर के सभी कार्यकर्ता चाईबासा पहुंचे। कोल्हान समेत जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं के लिए गृह मंत्री अमित शाह की सभा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। उन्होंने जमशेदपुर के सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को लेकर कमर कस लेने और सभा में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोल्हान समेत पूरी झारखंड की जनता झामुमो-कांग्रेस के दिशाहीन नेतृत्व से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने हेमंत सरकार के अकर्मण्य, लूट, झूट और भ्रष्टाचार से भरे शासन के खिलाफ पूरी मजबूती से मोर्चा खोलने का आह्वान किया।

See also  विधायक श्री सरयू राय के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारी

भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि शनिवार को जमशेदपुर महानगर के तीन विधानसभा क्षेत्र (पूर्वी, पश्चिमी और जुगसलाई) से हजारों कार्यकर्ता चाईबासा टाटा कॉलेज मैदान कूच करेंगे। पोटका विधानसभा के कार्यकर्ता अपने निर्धारित मार्ग से चाईबासा जाएंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह 9 बजे करनडीह प्रखण्ड कार्यालय के समीप कार्यकर्ता एकत्रित होंगे जहां से चाईबासा के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह के साथ सभा में भाग लेने का आह्वान किया।

इस दौरान बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री राकेश सिंह ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश शुक्ल, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, अभय सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, कुलवंत सिंह बंटी, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, राजन सिंह, अनिल सिंह, कल्याणी शरण, जटाशंकर पांडेय, जिला पदाधिकारी सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद कुमार, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार समेत मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, राजेश सिंह, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, संजय कुमार सिंह, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, मंटू चरण दत्ता, कुमार अभिषेक, रॉकी सिंह, जितेंद्र पटेल, लीना चौधरी, बिनोद झा, नरेश प्रसाद सिंह, राजकुमार शाह, संजय रजक व अन्य उपस्थित थे।

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed