भाजपा ने मनाई सरदार पटेल की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने देश के पहले गृहमंत्री, लौहपुरुष, भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती को पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिस्टुपुर स्थित सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘सरदार पटेल अमर रहे’, ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाये।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने सरदार पटेल को एकता एवं अखंडता का प्रतीक बताते हुए कहा कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने में सरदार पटेल की भूमिका अतुलनीय है। सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने के महत्व को समझा और 562 रियासतों का न सिर्फ विलय करवाया बल्कि उस दौरान जूनागढ़ और हैदराबाद का भी विलय करवाया। उन्हीं का प्रयास था कि यह दोनों आज भारत का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही एक भारत, श्रेष्ठ भारत और समृद्ध भारत के निर्माण को हम सभी संकल्पित हैं।इस दौरान भाजपा बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, सूरज कुमार, राहुल तिवारी, इकबाल सिंह, लोकनाथ त्रिपाठी, मनोज तिवारी, सोनू श्रीवास्तव, दीपक नाग समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदपुर में महिला की सरेआम बेइज्जती: बागबेड़ा में छेड़छाड़ का विरोध किया तो बेरहमी से पीटा, साड़ी खींचकर किया अपमान

You may have missed