भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने किया कंबल वितरण, 301 जरूरतमंदों को मिली राहत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर मंडल की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हरिजन बस्ती स्थित ठक्कर बाबा क्लब परिसर में आयोजित हुआ, जहां कड़ाके की ठंड को देखते हुए 301 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कंबल वितरण कार्यक्रम विद्युत वरन महतो के सौजन्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुतिनंदन पाण्डेय और युवा भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना सामाजिक जिम्मेदारी है और ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, जिला कार्यसमिति सदस्य महेश्वर प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुजीत श्रीवास्तव, मुखी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रवीण मुखी, उपाध्यक्ष छोटेलाल मुखी, कमलेश मुखी, साइबू मुखी, कृष्णा गुप्ता, बाघा, परदीप मूर्ति और राकेश रजक सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिली और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया गया।

See also  महुआडांड़ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, धवई टोली में छापेमारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed