बिरेंद्र कुमार सिंह यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, पेयजल संकट दूर करने की घोषणा दोहराई

0
Advertisements

Saraikela :  वार्ड 17 के जुझारू प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार सिंह यादव के चुनावी कार्यालय का रविवार की शाम भव्य उद्घाटन हुआ. इस मौके पर श्री यादव ने  पेयजल संकट दूर करने की घोषणा दोहराई और एच वाई डी टी कराकर वार्ड के जलसंकट को दूर करने की योजना भी बताई. उन्होंने कहा कि आज से उनका चुनावी कार्यालय चुनाव होने तक बिना रुके काम करेगा.
कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि चंद्र शेखर मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि श्याम नन्दन सिंह, रिनी बेरा, बी. त्यागी एवं श्रबुनी सेन के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ. इस मौके पर वार्ड की सैंकड़ों महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे जिनका स्वागत अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर किया गया. सभा का संचालन वार्ड के गणमान्य इंद्रदेव प्रसाद उर्फ आर एन प्रसाद ने किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  मंदिर परिसर में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक, 48 घंटे में संचालन बंद करने का निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed