एनएच पर ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार पोटो महाली और रवि महाली गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद वाहन तेजी से फरार हो गया. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनो घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पोटो महाली को मृत घोषित कर दिया जबकि रवि की स्थिति को देखते हुए उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि दोनो बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलुदबनी रहते है और एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा में खेती बाड़ी का काम करते है. आज सुबह दोनो मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम करने जा रहे थे तभी पुल के पास घाटशिला की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनो घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर मौके से फरार हो गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  मदर प्राइड विद्यालय, गम्हरिया में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

Thanks for your Feedback!

You may have missed