ग्रामीण कार्य विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, ई. विशाल खलको को चाईबासा का अतिरिक्त प्रभार मिला

0
Advertisements

चाइबासा : ग्रामिण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ई. विशाल खलको को चाईबासा के ग्रामीण कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जिससे अब वह विभाग के सभी कार्यों की देखरेख करेंगे और जिलास्तर पर विकास योजनाओं को तेजी से पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, लगभग ढाई महीने से खाली पड़े प्रभारी कार्यपालक अभियंता के पद पर किसी नियुक्ति के कारण कई विकास कार्यों में देरी हो रही थी। लंबित भुगतान, नई योजनाओं की मंजूरी और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में भी बाधाएँ आ रही थीं। अब ई. विशाल खलको को विभागीय मंत्री एवं सचिव के निर्देश के बाद ये जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

जिला प्रशासन की सक्रियता के कारण यह निर्णय लिया गया है। उपायुक्त चाईबासा एवं स्थानीय विधायक की लगातार पहल से अधिकारी को सभी अधिकारों के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ताकि ग्रामीण सड़कों, पुलों, भवनों और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा किया जा सके।

नए प्रभारी अभियंता के सामने सबसे महत्वपूर्ण चुनौती लंबित विकास योजनाओं को गति देना और भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। इसके अलावा जिला स्तर पर जारी सभी परियोजनाओं की समीक्षा कर उनकी समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गयी है।

अब यह देखना है कि अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद विभागी कार्यों में कितनी तेजी आती है और ग्रामीण इलाकों के लोगों को जल्द लाभ पहुँचता है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed