कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, 53 प्रस्ताव पास, DA बढ़ा… कई अहम बदलाव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 53 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया, जिससे अब उन्हें 252 प्रतिशत की जगह 257 प्रतिशत DA मिलेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इसके अलावा राज्य में बिना नक्शे के बने भवनों को नियमित करने का भी निर्णय लिया गया है। 10 मीटर ऊंचाई तक के जी प्लस टू आवासीय भवन (अधिकतम 300 वर्ग मीटर क्षेत्र) को नियमानुसार वैध किया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम शुल्क आवासीय भवनों के लिए 10 हजार और गैर-आवासीय के लिए 20 हजार रुपये तय किया गया है।

कैबिनेट ने शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़े कई अहम फैसले भी लिए हैं। स्कूलों और कॉलेजों में विज्ञान-तकनीक क्विज, रोबोटिक्स फेस्टिवल और गणित दिवस मनाने का निर्णय हुआ है। वहीं धनबाद, खूंटी, गिरिडीह और जामताड़ा के सदर अस्पतालों को पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज में अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही सड़क, जलापूर्ति और बस स्टैंड समेत कई परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की मंजूरी दी गई।

About The Author

See also  जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों को बड़ी राहत, अब सिर्फ 475 रुपये में होगी HLA-B27 जांच

Thanks for your Feedback!