चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, लक्ष्मी भंडार योजना की राशि Rs500 बढ़ाई,

0
Advertisements
Advertisements

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की अगुआई वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को लक्ष्मी भंडार योजना में 500 रुपये की मासिक वृद्धि की घोषणा की। इसके साथ ही गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करने के लिए एक नए पोर्टल का प्रस्ताव रखा। बजट को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “हम 100 दिन रोजगार योजना, आवास योजना जैसी कई योजनाओं में देश में नंबर एक पर हैं। पर केंद्र सरकार ने इन योजनाओं के लिए फंड देना बंद कर दिया। हम यह बजट जनता के लिए पेश कर रहे हैं, न कि चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रहे। हमने अपना वादा निभाया है। इसलिए, हमने इस फरवरी से लक्ष्मी भंडार में 500 रुपये की वृद्धि की घोषणा की है। गिग वर्कर्स के लिए, हम एक पोर्टल बनाएंगे जहां वे लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगे।”लक्ष्मी भंडार योजना ममता बनर्जी की सबसे बड़ी सफल योजनाओं में से एक है, वर्तमान में इसमें सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 और एससी,एसटी वर्ग की महिलाओं को 1200 रुपये देने का प्रावधान है। अब सरकार की 500 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी के बाद यह सामान्य वर्ग के लिए 1500 और एससी,एसटी के लिए 1700 हो जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, 8 शहरों के लिए 17 फ्लाइट्स; यात्रियों को खास एडवाइजरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed