हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने DSO को किया सस्पेंड


चंडीगढ़: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव लाखनमाजर में ग्राउंड में प्रैक्टिस करते समय बास्केटबॉल का पोल गिरने से एक 17 वर्षीय हार्दिक राठी नाम के खिलाड़ी की मौत हो गई। हार्दिक की मौत के बाद से हरियाणा में सियासी पारा हाई है।पूर्व मुख्यमंत्री और भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सरकार पर हमला बोला है। इस हादसे के बाद से हरियाणा खेल विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। साथ ही मामले में DSO को भी सस्पेंड कर दिया गया है।बता दें कि बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत के बाद से हरियाणा खेल विभाग ने राज्यभर के सभी खेल परिसरों में लगे पुराने, जर्जर और खतरनाक खेल उपकरणों को तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश जारी किए हैं। खेल विभाग के महानिदेशक कि तरफ से जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी परिसर में ऐसा उपकरण प्रयोग में नहीं आना चाहिए जो खिलाड़ियों के लिए खतरा बने।

उन्होंने कहा कि सभी जिला खेल अधिकारियों, मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल, राई तथा अंबाला, हिसार, रोहतक और गुरुग्राम रेंज के उपनिदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि तुरंत निरीक्षण कर असुरक्षित उपकरणों को हटाया जाए। विभाग ने चेतावनी दी है कि इन आदेशों का पालन न करने पर किसी भी दुर्घटना के लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे.ग्रामीण संदीप सिंह ने बताया कि करीब 18 साल पहले सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सांसद कोटे से लाखनमाजरा में बास्केटबॉल स्टेडियम बनवाया था। तभी स्टेडियम में पोल लगाया गया था। रोज गांव के युवक स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। गांव के राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी व शेखर राठी का चयन इंदौर अकादमी में अभ्यास के लिए हुआ था। यह चयनित होने वालों में प्रदेश से दूसरा खिलाड़ी था।



