लखनऊ अग्निकांड में बड़ा एक्शन, 4 गिरफ्तार-4 अफसर सस्पेंड; CM योगी की सख्ती से मचा हड़कंप

Advertisements

लखनऊ : अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाए जाने पर चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हादसे में 15 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है और सात दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि इस मामले में दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। प्रशासन ने संबंधित भवन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद मुख्यमंत्री ने दौरा कार्यक्रम बीच में छोड़कर लखनऊ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं जांच एजेंसियां आग लगने के कारणों, सुरक्षा मानकों के पालन और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की गहन पड़ताल कर रही हैं।

About The Author

See also  10 अक्तूबर के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का दावा, CJP नेताओं की गिरफ्तारी की बन रही योजना

You may have missed