जुगसलाई में घर में घुसकर पीटा, 9 लोगों पर एफआईआर

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । जुगसलाई पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने और गाली-गलौज करने के मामले में थाने में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. घटना के संबंध में जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी के रहने वाले मो. शोएब की ओर से थाने में लिखित शिकायत की गई है. उसने बताया है कि घटना के दिन शाम के 6.30 बजे आरोपी उनके घर में घुस गए थे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के संबंध में 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसमें लक्की, जाहिद हसन उर्फ विकी, विक्की का भाई, रिक्की का भी, काला बाबू, साहिल, जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी का संजू पति, काला बबलू का दामाद साजिद और जुगसलाई पहलवानडेरा का कैफ उर्फ मोटा को आरोपी बनाया गया है. इधर पुलिस का कहना है कि पुराने विवाद को लेकर घटना घटी है. घटना के संबंध में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

Advertisements
See also  सरला बिरला महाविद्यालय परिसर में नेशनल रैपिड एवं ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप की तैयारियों की हुई समीक्षा

Thanks for your Feedback!

You may have missed