दुकान में घुसकर चापड़ से हमला: रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक का पुराना आपराधिक इतिहास

Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : आरआईटी थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने और चापड़ से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 30 जून 2026 को वादी प्रेम चंद्र वर्मा (40 वर्ष), निवासी रायडीह बस्ती, कालीमंदिर के पास, की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने दुकान में घुसकर रंगदारी मांगी और पैसा न देने पर धारदार लोहे के चापड़ से हमला कर घायल कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहला आरोपी विशाल मिश्रा उर्फ अपराधी, पुत्र लालितेश मिश्रा, निवासी रोड नंबर-15 आरआईटी और दूसरा आरोपी आदित्य कश्यप, पुत्र जय प्रकाश कश्यप, निवासी रोड नंबर-23 आरआईटी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। घटना में प्रयुक्त धारदार लोहे का चापड़ भी बरामद किया गया है।

मुख्य आरोपी विशाल मिश्रा उर्फ अपराधी के खिलाफ पहले से बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 307/24 में भी कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है जिसमें हत्या के प्रयास, बलवा और अन्य संगीन आरोप शामिल हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(2), 118(1), 118(2), 109, 308(5) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। छापामारी दल में थाना प्रभारी रविकांत परासर के नेतृत्व में संजीत कुमार, विमलेश कुमार महतो, विक्रम कुमार, रामजतन प्रसाद, उमाशंकर सिंह, विकास चंद्र पांडेय समेत रिजर्व गार्ड शामिल रहे।

About The Author

You may have missed