27 सितंबर रविवार को भी खुलेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

Advertisements

India : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना वापस लेने की मांग कर रही है। मौजूदा व्यवस्था में बैंक कर्मचारियों को हर महीने सिर्फ दो शनिवार की छुट्टी मिलती है, जबकि यूनियन सभी शनिवार को अवकाश देने की मांग कर रही है। 26 और 27 सितंबर की सप्ताहांत छुट्टियों के बाद लगातार तीन दिन की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पांच दिन तक प्रभावित होने की आशंका थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सरकार ने आम लोगों की जरूरतों को देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 27 सितंबर, रविवार को भी खोलने का निर्देश दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को रविवार को सामान्य रूप से चालू रखने की अनुमति दी है। इसका मकसद लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाएं ठप होने की स्थिति से बचना और आर्थिक गतिविधियों पर असर कम करना है।

हड़ताल के दौरान ग्राहकों को राहत देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 28 से 30 सितंबर तक देशभर में किसी भी बैंक के एटीएम से लेनदेन पूरी तरह नि:शुल्क रखने का निर्णय लिया है। UPI, IMPS, RTGS और NEFT जैसी डिजिटल भुगतान सेवाएं भी सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। वित्त मंत्रालय और बैंकिंग सेक्टर की ओर से जरूरी सेवाओं को जारी रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

 

About The Author

You may have missed