14 साल बाद कराची में उतरा बांग्लादेशी विमान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पाकिस्तान : पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 14 साल बाद सीधी फ्लाइट्स शुरू हो गई हैं। बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक विमान गुरुवार को पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इसके बाद अब दोनों देशों के बीच एक दशक से भी ज्यादा समय बाद हवाई संपर्क फिर से स्थापित हो गया है। वहीं सरकार ने बताया है कि भारत इस स्थिति से अवगत है और वह इस पर लगातार नजरें बनाए हुए है।सीधी उड़ान फिर से बहाल होने को लेकर पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बांग्लादेशी विमान 14 साल बाद कराची आया और लैंडिंग पर उसे पारंपरिक वॉटर कैनन के जरिए सलामी दी गई. साथ ही अथॉरिटी ने इस उड़ान को दोनों देशों के बीच संबंधों में “एक नया अध्याय” करार दिया.FlightRadar24 के डेटा से पता चला कि बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट BG341 ने रात 8:15 बजे ढाका से रवाना होकर रात 11:03 बजे कराची में लैंड किया.सिंध प्रांत के गवर्नर कामरान टेसोरी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि बांग्लादेश के साथ सहयोग सिर्फ एविएशन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अन्य दूसरे सेक्टरों तक भी फैलेगा. उन्होंने कहा, “मैं यह कहना चाहता हूं कि आज, कई सालों बाद, साजिशों का खात्मा हुआ.” साथ ही उन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान के लोगों के बीच “फूट डालने” के लिए भारत को जिम्मेदार भी ठहराया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

भारत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद फैलाने के लिए भारत जिम्मेदार है और वह “बांग्लादेश के खिलाफ भी साजिश रच रहा है.”

टेसोरी ने दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की संभावना जताते हुए कहा, “पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच प्यार बढ़ेगा क्योंकि मुझे पता है कि बांग्लादेश के लोग पाकिस्तानी लोगों से प्यार करते हैं. उनका यह प्यार व्यापार और सहयोग के जरिए बदलेगा.”

इससे पहले दिन में, ढाका में पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने बयान जारी कर कहा था कि “पूरी तरह से भरी हुई” पहली उड़ान ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई. इस उड़ान को बांग्लादेश के सिविल एविएशन और टूरिज्म सलाहकार शेख बशीरउद्दीन और बांग्लादेश में पाकिस्तान के उच्चायुक्त इमरान हैदर और अन्य अधिकारियों ने रवाना किया.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed