छठ व्रत धारियों के बीच बागबेडा महानगर विकास समिति ने किया पूजा सामग्री का वितरण

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- बागबेड़ा महानगर विकास समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु सिंह के द्वारा छठ बधाइयों के बीच सूप फल साड़ी एवं पूजा सामग्री का निशुल्क वितरण किया गया। बागबेडा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने कहा 7 एवं 8 अप्रैल को छठ पर्व के शुभ अवसर पर बागबेरा बडौदा घाट के समीप शिविर लगाकर बागबेड़ा महानगर विकास समिति युवा मोर्चा के अध्यक्ष रूपेश शर्मा के द्वारा छठ व्रत धारियों के बीच निशुल्क शरबत पानी एवं पूजा सामग्री का वितरण किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु सिंह ने कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति के सदस्य छठ व्रत धारियों के लिए अत्यंत निर्धन एवं असहाय परिवार जो छठ पूजा करना चाहते हैं ।और करने में असमर्थ हैं। ऐसे व्रत धारियों को यह व्यवस्था प्रदान की गई और आगे भी समिति की ओर से यह व्यवस्था व्रत धारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। आज के इस कार्यक्रम में समिति के महिला मोर्चा की महामंत्री सोनम देवी, समिति के युवा मोर्चा के अध्यक्ष रुपेश शर्मा, समिति के सलाहकार नवीन सिन्हा ,संतोष शर्मा,दिनेश वाकड़े,मनोज कुमार चन्द्रकान्ता देवी,बेला देवी,वर्षा शर्मा,सुशीला देवी, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, विनोद कुमार, आशुतोष मिश्रा, विकास कुमार, धीरज कुमार सचिन कुमार,कृष्ण कुमार प्रसाद ,एवं अन्य सदस्यों ने अपना योगदान दिया।

Advertisements
See also  ग्रामीण इलाके में हाथी का आतंक: सुंदरनगर क्षेत्र में कई घरों की दीवार और गेट तोड़े

You may have missed