बादल महतो बने सैल्यूट तिरंगा सरायकेला खरसवाॅ के जिलाध्यक्ष विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने ली सदस्यता

Advertisements
Advertisements



आदित्यपुर /सरायकेला (अभय कुमार मिश्रा ):–दिनांक 31/10/2021 को बैठक आदित्यपुर के गुड विल होटल में सैल्यूट तिरंगा प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में रखी गई जिसमें समाजसेवा में हमेशा तत्पर रहने वाले बादल महतो को सरायकेला खरसवाॅ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया उन्होंने अपनी टीम की भी घोषणा की, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सैल्यूट तिरंगा की सदस्यता ग्रहण की,जिनमे डॉ एन आर सिंह, डॉ रेणु शर्मा, पत्रकारिता से अभिषेक गौतम, खुशबु कुमारी, अभय मिश्रा, खेल से जुड़े प्रणय रॉय, अरुण पासवान, मनोज मोदक, पुर्व सैनिकों में एस शेखर, पी एन झा, प्रभात महराज, समाजसेवा से जुड़े सतीश सिंह, मिट्ठू अग्रवाल आदि कई युवावो ने भी सदस्यता ली।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रमोद मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक भरथुआर,राष्ट्रीय अध्यक्ष स्टेट जी एंड प्लानिंग डॉ अशोक श्रीवास्तव, झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी शामिल थे। साथ ही जमशेदपुर जिला और मंडल मे भी कई लोगों की घोषणा महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती साहू ने की जिसमें सोनिया साहू को जिला उपाध्यक्ष और पुष्पा पाठक को गोलमुरी मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे मनोज सिंह,अमित मोदक आदि कई लोग शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

You may have missed