आयुष्मान की फिल्म, ‘थामा’ ने की ताबड़तोड़ कमाई


मुंबई: त्योहारों की रौनक और दिवाली वीकेंड के बीच आयुष्मान खुराना की नई फिल्म थामा ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है.21 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म को हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से कड़ी टक्कर मिली, फिर भी यह जबरदस्त कमाई और दर्शकों की पसंद के दम पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही. यह मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पाँचवी फिल्म है. फिल्म ने आठवें दिन 5.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 101.03 करोड़ रुपये हो गया.शुरुआती दिनों में जोरदार कमाई के बाद, बीच के दिनों में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन बाद में इसने फिर रफ्तार पकड़ी.फिल्म ने दुनिया भर में भी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में हैं।यह फिल्म एक पत्रकार की कहानी पर आधारित है जो एक रहस्यमयी महिला से मिलने के बाद ‘बेताल’ नामक एक पिशाच में बदल जाता है.फिल्म में कई ऐसे मोड़ हैं जो इसे मैडॉक की पिछली हॉरर-कॉमेडी फिल्मों जैसे ‘स्त्री’ और ‘भेड़िया’ से जोड़ते हैं.आयुष्मान खुराना की थामा 5वीं फिल्म बन गई है जिसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. अब यह फिल्म उनकी पिछली हिट ‘ड्रीम गर्ल 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन के करीब पहुंच चुकी है। उम्मीद है कि ‘थामा’ अगले एक-दो दिनों में इस रिकॉर्ड को भी पार कर लेगी। सूत्रों के मुताबिक, ‘थामा’ का बजट लगभग 145 करोड़ रुपये है। फिल्म ने अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिससे यह अपनी लागत वसूलने के करीब पहुंच चुकी है।मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (स्त्री, भेड़िया के बाद) की तीसरी पेशकश थामा दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. नवंबर के मध्य तक कोई बड़ी रिलीज न होने से, फिल्म की कमाई में और उछाल आने की उम्मीद है.




