दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, कई रूट डायवर्ट


दिल्ली : दिल्ली में चल रहे AI Impact Summit 2026 का आज चौथा दिन है। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम के चलते शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित रहेगी।समिट के आयोजन स्थल भारत मंडपम और एयरपोर्ट के आसपास वीवीआईपी मूवमेंट होने की संभावना है। इसी वजह से कई महत्वपूर्ण मार्गों पर ट्रैफिक को सीमित या डायवर्ट किया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा कारणों से कुछ सड़कों पर सामान्य यातायात कुछ समय के लिए रोका भी जा सकता है।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की अपील की है।जिन रास्तों पर प्रतिबंध है, वहां जाने से बचें।यात्रा पर निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर ले लें।अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें ताकि जाम की स्थिति में परेशानी न हो।ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।लेन अनुशासन बनाए रखें और नियमों का उल्लंघन न करें।पुलिस का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखा जा सकता है।
ऐसे बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहती हैं। वीवीआईपी मेहमानों की आवाजाही के कारण अचानक ट्रैफिक रोका जा सकता है।यदि लोग पहले से योजना बनाकर निकलेंगे और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगे, तो अनावश्यक भीड़ और जाम से बचा जा सकता है।राजधानी में रोजाना लाखों वाहन सड़कों पर चलते हैं।ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है।इसलिए प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना सभी के हित में है।




