आज हो सकता है विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, पांच राज्यों में बढ़ी सियासी हलचल


नई दिल्ली : चुनाव आयोग आज पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। बताया जा रहा है कि आयोग शाम करीब 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देगा। इस घोषणा के साथ ही इन राज्यों में चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।

जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल के साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। इन सभी विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच खत्म होने वाला है, इसलिए तय समय के भीतर चुनाव कराना जरूरी है।सूत्रों के अनुसार इन राज्यों में मतदान अप्रैल में अलग-अलग चरणों में कराया जा सकता है। चुनाव आयोग पहले ही विभिन्न राज्यों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा कर चुका है और सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की योजना भी बनाई जा रही है।



