जमशेदपुर पुलिस की कमान संभालते ही नए एसएसपी ने दिया संगठित अपराध से निपटने का संदेश

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जिला के नये पुलिस कप्तान पीयूष पांडेय ने बुधवार को प्रभार संभाल लिया. निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल ने उन्हें प्रभार दिया. नये एसएसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि वह पूर्व में यहां बतौर ग्रामीण एसपी रह चुके हैं. उस वक्त ग्रामीण इलाकों में नक्सलियों का प्रभाव था. लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्र में नक्सल नहीं के बराबर हैं. हमारी प्राथमिकी संगठित आपराधिक गिरोह पर लगाम लगाने की होगी. संगठित अपराध से जुड़े सदस्यों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा. इसके अलावा उनको संरक्षण देने वालों को भी चिन्हित किया जायेगा. जिला में अपराध नियंत्रण के लिये सभी पुलिस पदाधिकारी के अलावा आमलोगों से भी मदद ली जायेगी. आम लोगों के साथ पुलिस का समन्वय बेहतर हो. इसका प्रयास किया जायेगा. पीयूष पांडेय ने जिला के सभी डीएसपी के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

Advertisements
See also  मानगो नगर निगम में उप महापौर के चुनाव की तारीख तय, अब 16 मार्च को होगी वोटिंग

Thanks for your Feedback!

You may have missed