श्रीलंका में स्वागत के दौरान अर्शदीप सिंह ने किया डांस,


Srilanla: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सभी को भारत बनाम पाकिस्तान मैच का इंतजार है, जो 15 फरवरी को है. इस बड़े मुकाबले के लिए सूर्यकुमार यादव एंड टीम शुक्रवार रात कोलंबो पहुंची. इस दौरान एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का जोरदार स्वागत हुआ, कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य किया. इस दौरान जब अर्शदीप उनके करीब पहुंचे तो वह भी उन्ही की तरफ डांस करते हुए आगे बढे.भारतीय क्रिकेट टीम अपने शुरूआती दोनों मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर है. पाकिस्तान भी दोनों मैच जीतकर आ रहा है, वे तालिका में दूसरे स्थान पर है. ये मैच अंकों के लिए कम बल्कि ये साख की लड़ाई है, जिसे दोनों देश जीतना चाहते हैं. बेशक ऑन पेपर्स टीम इंडिया मजबूत है, लेकिन दबाव दोनों टीमों पर है. इस मुकाबले के लिए जब टीम कोलंबो एयरपोर्ट पहुंची तो श्रीलंका के कलाकारों ने ढोल बजाकर, पारम्परिक नृत्य करके टीम का स्वागत किया.




