अर्शदीप सिंह ने तोड़ डाला अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड


Delhi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज टीम इंडिया ने काफी धमाकेदार तरीके से किया है। नागपुर के स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने जहां 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 238 रनों के स्कोर बनाया तो वहीं इसके बाद उन्होंने कीवी टीम को 190 के स्कोर तक रोक दिया। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों का भी बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह गेंद से एक बड़ा कारनामा भी करने में कामयाब हो गए जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को पीछे छोड़ दिया।बाएं हाथ के तूफानी बॉलर अर्शदीप सिंह अब टी20 इंटरनेशनल में पारी की शुरुआत करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन चुके हैं. उन्होंने पहले 2 ओवरों में ही अब तक 28 शिकार किए हैं. 28 विकेट के दम पर वो इस फेहरिस्त में पहले नंबर पर काबिज हो चुके हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी के नाम था, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए गेंद से पारी का आगाज करते हुए कुल 27 विकेट लिए थे, लेकिन अब इस मामले में अर्शदीप पूरी दुनिया में नंबर-1 बॉलर हैं.अब सवाल ये है कि आखिर अर्शदीप क्यों पहले ओवरों में घातक साबित होते हैं. तो जान लीजिए कि उनके पास अच्छी खासी गति है. वो स्विंग और सटीक यॉर्कर के दम पर विकेट निकालते हैं. सटीक लाइन-लेंथ पर गेंद फेंककर अर्शदीप पावरप्ले में बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं देते. उनके पास नई गेंद से बल्लेबाजों को फंसाने की कला है. इसी कला ने उन्हें टीम इंडिया का सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज बना दिया है. वो विरोधी टीम के ओपनर्स के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं.अगर हम भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 की बात करें तो टीम इंडिया ने इस मैच को 48 रनों से जीता. भारत ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर बोर्ड पर 238 रन लगाए थे, जिसका पीछा करते हुए कीवी टीम 7 विकेट खोकर 190 रनों तक ही पहुंच सकी और मैच हार गई. अर्शदीप सिंह ने पूरे मैच में 4 ओवर फेंककर 31 रन दिए और 1 विकेट लिया.




