अर्पण परिवार’ ने स्वर्णरेखा नदी तट पर लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री और प्रसाद का वितरण


जमशेदपुर: छठ महापर्व के पावन अवसर पर ‘अर्पण परिवार’ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्णरेखा नदी तट पर भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए विविध आवश्यक पूजन सामग्री — गाय का शुद्ध दूध, घी, दिया, बाती, कपूर, अगरबत्ती, माचिस, हवन सामग्री, आम की लकड़ी, दातुन तथा पुआल — का निःशुल्क वितरण किया गया।
सेवा भावना से ओतप्रोत इस शिविर में श्रद्धालुओं के बीच शुद्ध देसी घी से निर्मित हलुआ का वितरण किया गया, जिसे हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था और प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।
संध्या अर्घ्य के उपरांत ‘अर्पण परिवार’ द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं सदस्यों के लिए सामूहिक रात्रि भोजन का विशेष प्रबंध किया गया, जिसमें खिचड़ी, खीर, सब्जी और चटनी का प्रसाद परोसा गया।
छठी मैया की आराधना और सेवा के इस अवसर पर ‘अर्पण परिवार’ के सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे समाजसेवा और धार्मिक अनुष्ठानों में आगे भी सक्रिय योगदान देते रहेंगे।
इस सेवा शिविर में प्रमुख रूप से बिभास मजूमदार, घनश्याम भीरभरिया, सौरभ चटर्जी, टॉबी पाजी, कौशिक प्रसाद, रौनक शुक्ला, कंचन बाग, गणपत नाग, मनोज हालदार, गौतम मोदक, मन्नू ढोके, शुरू पात्रो, पिंटू भीरभरिया, दर्शन, रामा राव, लखीकांतो घोष और आकाश गोप शामिल रहे।
इस अवसर पर अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा लगाए गए सेवा शिविरों की भी सराहना करते हुए काले ने कहा कि “अर्पण परिवार सहित सभी संस्थाओं ने मानवता और आस्था की मिसाल पेश की है।”




