Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सेंट्रल मंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को जमशेदपुर के सेंट्रल जेल पहुंचे. यहां पर वे सीधे अभय सिंह से मिलने के लिये जेल में गये और मुलाकात भी की. इस बीच उनके बेहद करीबी नेता ही साथ में थे, लेकिन भीतर जाने की किसी को अनुमति नहीं थी. अर्जुन मुंडा के सेंट्रल जेल में जाकर अभय सिंह से मिलने का मामला पूरी तरह से चर्चा में है. शहर के लोगों के समझ में नहीं आ रहा है कि अब ऊंट किस करवट बैठेगा. अर्जुन मुंडा सेंट्रल जेल में करीब 20 मिनट तक रहे और अभय सिंह से घटना की जुबानी सुनी. इस बीच अभय सिंह ने पूरी कहानी बतायी और कहा कि कदमा की घटना के दिन वे उस तरफ नहीं गये थे. उन्हें तो सोची-समझी साजिश के तहत फंसाने का काम किया गया है. इस बीच अर्जुन मुंना ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जायेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed