केनाल निर्माण में लगे पोकलेन में आसमाजिक तत्वों ने लगाई आग

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत हाके गोड़ा गांव में केनाल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन में आसमाजिक तत्वों ने आग लगा दी. घटना बीती रात की बताई जा रही है. आग लगने की जानकारी होने पर मौके पर मौजूद मजदूरों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक पोकलेन का केबिन पूरी तरह जल चुका था. घटना की सूचना सुंदरनगर पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के हाके गोड़ा गांव में लौर्डस इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा केनाल का निर्माण किया जा रहा है. इस निर्माण कार्य में बड़ी बड़ी मशीने लगाई गई है. बीती रात लगभग 11 बजे एक व्यक्ति ने पोकलेन के पास आकर उसमें आग लगा दी. जब तक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते तब तक पोकलेन में आग लग गई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदपुर के तीरंदाज श्रेय भारद्वाज का कमाल: 2 गोल्ड समेत 7 मेडल जीतकर बने ओवरऑल चैंपियन

Thanks for your Feedback!

You may have missed