धुरंधर वाले रहमान डकैत का एक और बेटा गिरफ्तार,

0
Advertisements
Advertisements

कराची: कराची पुलिस ने मारे जा चुके ल्यारी गैंगस्टर अब्दुल रहमान उर्फ रहमान डकैत के बेटे को कराची में गिरफ्तार कर लिया है. हां वही रहमान डकैत जिसके किरदार को हाल ही में 2025 की ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म धुरंधर में दिखाया गया था. अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका निभाई है. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के एक बयान में कहा गया कि कालाकोट पुलिस ने रहमान डकैत के बेटे जिब्रान को पकड़ लिया है और उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद की है. बयान में कहा गया है कि पकड़ा गया संदिग्ध एक “आदतन अपराधी” था जिसे पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार किया गया था और जेल भेजा गया था.जानकारी के अनुसार, साल 2023 और 2024 के दौरान कराची के कालाकोट पुलिस स्टेशन में जिब्रान के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। इसके अलावा भी वो कई और मामलों में नाम जद है। गौरतलब है कि रहमान डकैत को वर्ष 2009 में कराची पुलिस ने उसके तीन साथियों के साथ एक मुठभेड़ में मार गिराया था। उस पर 80 से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप था और उसे कराची के सबसे पुराने और घनी आबादी वाले इलाके ल्यारी के गैंग वर्ल्ड का सबसे बड़ा नाम माना जाता था।पिछले साल 2024 में रहमान डकैत के बड़े बेटे सरबन की भी कराची में एक पुलिस एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। डॉन की एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, ल्यारी के निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना था कि रहमान डकैत की तीन पत्नियां थीं और उनसे उसके कई बेटे-बेटियां थीं। सरबन उसकी दूसरी पत्नी से था, जिससे रहमान के तीन और बेटे भी थे। रहमान की मौत के बाद उसकी दूसरी पत्नी ने एक स्थानीय बिल्डर से दूसरी शादी कर ली थी।बताया जाता है कि सरबन ने शुरुआत में जहानाबाद में अपने पिता के प्रतिद्वंद्वी गिरोह में काम किया, लेकिन बाद में वह रैक्सर लेन चला गया और चाकीवारा इलाके में रहने लगा। आरोप है कि उसने अन्य गैंगस्टरों के साथ मिलकर इलाके में ड्रग्स के अड्डे स्थापित किए, जिससे ल्यारी में नशे का कारोबार तेजी से फैल गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed