एक और भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला,


दिल्ली – अगर आप क्रिकेट के शौकीन हैं तो एक और महामुकाबले के लिए तैयारी कर लीजिए। अगले महीने क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला यानी भारत बनाम पाकिस्तान मैच खेला जाएगा। दरअसल एसीसी की ओर से एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसका आगाज 12 दिसंबर से होने जा रहा है। हालांकि ये अंडर 19 एशिया कप होगा। इसमें कुल मिलाकर आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को फिर से एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच का एक और बार फिर से मंच तैयार हो गया है। अब तक इसमें पांच टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। बाकी तीन टीमों के नाम तय नहीं हो पाए हैं। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा बाकी दो टीमें कौन सी होंगी, इसका फैसला अभी नहीं हो पाया है। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका ओर अफगानिस्तान हैं। वहां की चौथी टीम का नाम अभी तय नहीं हो पाया है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 12 दिसंबर को खेलेगी। हालांकि उसके सामने कौन सी टीम होगी, ये पता नहीं है। क्वालीफायर 1 को जीतने वाली टीम से भारत का मैच होना है। बात अगर भारत बनाम पाकिस्तान मैच की करें तो ये बड़ा मुकाबला 14 दिसंबर को खेला जाएगा। इस दिन रविवार है। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल 19 दिसंबर को खेले जाएंगे और इसके बाद 21 दिसंबर को फाइनल मैच होगा। दरअसल अगले साल अंडर 19 वर्ल्ड कप भी होना है, ऐसे में एशियाई टीमों के पास अपनी तैयारी को आखिरी अंजाम देने का ये अच्छा मौका है। भारतीय टीम टूर्नामेंट जीतने की दावेदार बनकर जाने वाली है। जल्द ही टीम का ऐलान भी कर दिया जाएगा। एशिया कप एसीसी यानी एशियाई क्रिकेट काउंसिल के तहत खेला जाता है। इसका मुख्यालय दुबई है। दुबई में आईसीसी का भी मुख्यालय है। ज्यादातर मुकाबले आईसीसी अकादमी में खेले जाएंगे। भारत के पास ये अच्छा मौका होगा कि 19 साल से कम के खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन इस दौरान करते हैं। इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से खेलते हुए नजर आएं। ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-3।ग्रुप बी- अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, क्वालीफायर-1।

अंडर-19 एशिया कप 2025 का शेड्यूल
दिन मैच स्टेडियम
12 दिसंबर (शुक्रवार) भारत बनाम क्वालीफायर-1 आईसीसी एकेडमी
12 दिसंबर (शुक्रवार) पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर-3 द सेवंस
13 दिसंबर (शनिवार) अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश आईसीसी एकेडमी
13 दिसंबर (शनिवार) श्रीलंका बनाम क्वालीफायर-2 द सेवंस
14 दिसंबर (रविवार) भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी एकेडमी
14 दिसंबर (रविवार) क्वालीफायर-1 बनाम क्वालीफायर-3 द सेवंंस
15 दिसंबर (सोमवार) अफगाानिस्तान बनाम श्रीलंका आईसीसी एकेडमी
15 दिसंबर (सोमवार) बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर2 द सेवंस
16 दिसंबर (मंगलवार) पाकिस्ताान बनाम क्वालीफायर1 आईसीसी एकेडमी
16 दिसंबर (मंगलवार) भारत बनाम क्वालीफायर-1 द सेवंस
17 दिसंबर (बुधवार) बांंग्लादेश बनाम श्रीलंका आईसीसी एकेडमी
17 दिसंबर (बुधवार) अफगानिस्तान बनाम क्वालीफाय-2 द सेवंस
19 दिसंबर (शुक्रवार) सेमीफाइनल 1 (ए1 बनाम बी2) आईसीसी एकेडमी
19 दिसंबर (शुक्रवार) सेमीफाइनल 2 (बी1 बनाम ए2) द सेवंस
21 दिसंबर (रविवार) फाइनल आईसीसी एकेडमी



