बांग्लादेश में एक और हिंदू पर पेट्रोल डालकर फूंकने की कोशिश

0
Advertisements
Advertisements

बांग्लादेश: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बढ़ते हमलों के बीच एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. राजधानी ढाका से करीब 150 किलोमीटर दूर एक गांव में हिंदू व्यापारी खोकन चंद्र दास पर धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की गई. इस हमले में गंभीर रूप से झुलसे खोकन दास अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. सीमा दास के मुताबिक हमलावरों में से दो को उनके पति पहचानते थे. आरोप है कि हमलावरों ने पहले धारदार हथियारों से हमला किया और फिर खोकोन के सिर और चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जान बचाने के लिए खोकोन दास पास के एक तालाब में कूद गए, जिससे आग बुझ गई. इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. गांव के लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे खोकोन दास को पहले पास के अस्पताल पहुंचाया. हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें ढाका मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. अस्पताल में सीमा दास अपने सबसे छोटे बेटे को सीने से लगाए रोती दिखीं. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने कहा है कि उनके पति का काफी खून बह चुका है और हालत स्थिर करने के लिए कम से कम छह यूनिट खून की जरूरत है.खोकोन दास अपने गांव में दवा की दुकान चलाते थे और मोबाइल बैंकिंग का भी काम करते थे. परिवार में तीन बच्चे हैं और अब पूरा घर अनिश्चित भविष्य के डर में डूबा हुआ है. हैरानी की बात यह भी रही कि अस्पताल में गांव से कुछ लोग मदद के लिए पहुंचे, जिनमें एक मुस्लिम व्यक्ति भी शामिल था. उसने दावा किया कि यह सांप्रदायिक मामला नहीं है और वह परिवार की हर संभव मदद कर रहा है. हालांकि जब उससे देश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों के पैटर्न के बारे में पूछा गया तो उसका जवाब था कि जांच चल रही है.यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ती जा रही है. मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ने के आरोप लग रहे हैं. हालांकि सरकार इन आरोपों से इनकार करती रही है और कहती है कि वह अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. भारत ने भी हाल ही में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई थी. भारत सरकार ने इसे लगातार जारी दुश्मनी करार देते हुए कहा था कि वह अपने पड़ोसी देश में हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed