बांग्लादेश में वोटिंग से पहले मिली एक और हिंदू की लाश

0
Advertisements
Advertisements

बांग्लादेश: बांग्लादेश के आम चुनावों में वोटिंग से एक दिन पहले यानी 11 फरवरी को एक और हिंदू युवक की लाश मिली है. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने मौलवीबाजार के कमालगंज उपजिला में एक चाय बागान से 28 वर्षीय हिंदू व्यक्ति का शव बरामद किया है, जिसके हाथ और पैर बंधे हुए थे. कमालगंज पुलिस थाना के प्रभारी अब्दुल अवल ने कहा कि मृतक की पहचान रतन साहूकार के रूप में की गई है. रतन चम्पारा चाय बागान में काम करता था और वह इस्लामपुर यूनियन में शामिल था.स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 10 बजे चंपारा चाय बागान में रतन की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लाश खून से लथपथ थी और शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान थे। कमलगंज पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अब्दुल अवाल ने पुष्टि की कि मृतक रतन साहूकार था, जो इसी बागान में काम करता था और इस्लामपुर यूनियन से जुड़ा हुआ था।परिवार वाले रतन को पिछले रात से ढूंढ रहे थे। उसके बड़े भाई लक्ष्मण कर ने बताया, “रात भर हम उसे तलाशते रहे। सुबह हमें खबर मिली कि बागान में उसकी लाश पड़ी है। हम वहां पहुंचे और उसे पहचान लिया। हमें नहीं पता कि उसे क्यों मारा गया।” परिवार सदमे में है और इस हत्या का कोई कारण समझ नहीं पा रहा।एक बागान कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्थानीय लोग मानते हैं कि रतन की हत्या कहीं और की गई होगी और बाद में लाश को बागान में फेंक दिया गया। कुछ लोगों ने इसे चुनाव से जोड़कर देखा है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने लाश को मौलवीबाजार सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमॉर्टम हो रहा है। जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed