… और कदमा थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया गोलु बच्चा

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- थाने से किसी अपराधी का फरार हो जाना यह कोई नयी बात नहीं है. इस तरह की घटनायें शहर के सभी थाने में हो चुकी है. नया मामला आज कदमा थाना क्षेत्र से सामने आया है. शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 का रहने वाला गोलु बच्चा को पुलिस ने चोरी की मोबाइल बेचने के आरोप में आज गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस उसे थाने पर लेकर पहुंची. इसके बीच वह थाना से ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़कर दबोच लिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पहले भी गया है जेल

आरोपी गोलु बच्चा के बारे में बताया गया कि वह पहले भी कई बार कदमा और साकची थाने से जेल जा चुका है. आज सुबह वह मोबाइल बेचने के लिये कदमा भाटिया बस्ती में पहुंचा हुआ था. इस बीच ही लोगों ने उसे पकड़ लिया था और उसकी पिटाई करने के बाद घटना की जानकारी कदमा थाने में देकर पुलिस को बुलवा लिया था. उसने पुलिस को बताया कि उसने सोनारी दोमुहानी से एक युवती से मोबाइल छीना था. अब उसे ही वह बेचने की तैयारी कर रहा था. इसके पहले साकची पुलिस ने उसे बाइक चोरी के आरोप में जेल भेजा था.

Advertisements
See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

You may have missed