झारखंड में अराजकता और भ्रष्टाचार चरम पर, अवैध धंधों को मिल रहा संरक्षण: गिरिडीह में बोले रघुवर दास…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने रविवार को गिरिडीह में हेमंत सोरेन सरकार पर जोरदार हमला बोला। भाजपा नेता बाबुल प्रसाद गुप्ता के परिजनों से मिलने पहुंचे रघुवर दास ने मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य में बढ़ती अराजकता और भ्रष्टाचार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उन्होंने कहा कि झारखंड में जमीन हड़पने, अवैध बालू, कोयला और जमीन कारोबार जैसे अवैध धंधों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। राज्य में कानून-व्यवस्था का हाल बेहाल है और अवैध कामों में लिप्त लोगों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है।

रघुवर दास ने कहा कि सरकार की ‘नारी शक्ति’ और ‘रोजगार’ जैसी घोषणाएं सिर्फ दिखावा बनकर रह गई हैं। युवाओं को नौकरी देने के वादे 2019 और 2024 दोनों ही चुनावों में किए गए, लेकिन आज तक पूरे नहीं हुए। इसके उलट शिक्षकों के रिक्त पदों को भी समाप्त किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में “एड़ी से चोटी तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है।” साथ ही उन्होंने झारखंड की राजनीतिक अस्थिरता को निशाने पर लेते हुए कहा, “यहां अब ‘आया राम, गया राम’ नहीं, बल्कि ‘लियो राम और दियो राम’ की राजनीति चल रही है।”

प्रदेश अध्यक्ष से जुड़े सवालों को टालते हुए रघुवर दास ने कहा कि यह संगठन का विषय है और वही इस पर फैसला करेगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed